उत्तराखंड  | अस्पताल से फरार हुआ कोरोना से संदिग्ध मरीज, मचा हड़कंप

रुड़की (उत्तराखंड पोस्ट) कारोना का संदिग्ध मरीज जांच के दौरान अस्पताल से फरार हो गया जिसके बाद होते हुए पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने उसे घर से पकड़ लिया। इसके बाद उसे हरिद्वार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल कोतवाली
 

रुड़की (उत्तराखंड पोस्ट) कारोना का संदिग्ध मरीज जांच के दौरान अस्पताल से फरार हो गया जिसके बाद होते हुए पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने उसे घर से पकड़ लिया। इसके बाद उसे हरिद्वार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल कोतवाली गंगनहर का रामपुर का रहने वाला एक युवक दुबई में नौकरी करता है।वह 8 मार्च को रुड़की अपने घर आया था। उसे कुछ दिनों से खांसी बुखार की शिकायत थी। वह सोमवार को सिविल अस्पताल में दिखाने गया था। वहां चिकित्सकों को उसकी जांच करने पर कोरोना वायरस जैसे लक्षण दिखाई दिए। जिस पर उसको अस्पताल में भर्ती करने के लिए कहा तो वह मौका मिलते ही चकमा देकर मौका पाकर भाग गया।

इस दौरान एंबुलेंस की गाड़ियां भी शहर में दौड़ती रहीं। देर शाम करीब छह बजे उसे उसके घर से पकड़ लिया गया।सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि संदिग्ध मरीज की जांच के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी का पता लग सकेगा।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost