उत्तराखंड | तीन दिन तक किशोरी को बंधक बनाकर करते रहे दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस

परिजनों को किशोरी ने जानकारी दी कि उसकी परिचित युवती ने उसे रुड़की ले जाकर तीन युवकों के हवाले कर दिया। जिन्होंने कई दिन तक उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आ हैय़ हरिद्वार दिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी को रुड़की में तीन दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद किशोरी को रुड़की से बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक और युवती की तलाश शुरू कर दी है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के अनुसार दिहाड़ी मजदूरी करने वाली किशोरी को उसकी परिचित युवती ने तीन युवकों के हवाले किया था। बताया जा रहा है कि बहादराबाद क्षेत्र में एक ठेकेदार के पास श्यामपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी दो महीने से दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए आ रही थी। दिहाड़ी पर आने के बाद चार दिन पहले उसका नंबर बंद हो गया। संपर्क न होने पर परिजन बहाराबाद पहुंचे तो किशोरी उन्हें नहीं मिली। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जिसके बाद श्यामपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। चंडीघाट चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल ने टीम के साथ तलाश करते हुए कुछ घंटों के अंदर ही उसे रुड़की क्षेत्र से बरामद कर लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों को किशोरी ने जानकारी दी कि उसकी परिचित युवती ने उसे रुड़की ले जाकर तीन युवकों के हवाले कर दिया। जिन्होंने कई दिन तक उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

ये पता चलते ही परिजनों के होश उड़ गए। वह देवभूमि भैरव सेना संगठन के अध्यक्ष चरणजीत सिंह पाहवा के पास किशोरी को लेकर गए। पाहवा ने पूरे मामले को सुनने के बाद उसके परिवार के साथ चंडीघाट चौकी पहुंचकर पुलिस को पूरी कहानी बताई। मामले की जांच नगर कोतवाली में तैनात महिला उप निरीक्षक प्रिंयका भारद्वाज को दी गई। एसओ श्यामपुर विनोद थपलियाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">