उत्तराखंड | होम क्वारंटीन में रह रहे डॉक्टर ने अपने घर में लगाई आग, मचा हड़कंप

रुड़की (उत्तराखंड पोस्ट) रुड़की से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है यहां सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में एक डॉक्टर ने सोमवार को अपने घर में आग लगा ली। आसपास के लोगों व परिजनों ने आग पर काबू पाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी के मुताबिक सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्शनगर निवासी एक
 

रुड़की (उत्तराखंड पोस्ट) रुड़की से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है यहां सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में एक डॉक्टर ने सोमवार को अपने घर में आग लगा ली। आसपास के लोगों व परिजनों ने आग पर काबू पाया और मामले की सूचना पुलिस को दी।

जानकारी के मुताबिक सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्शनगर निवासी एक व्यक्ति टिहरी जिले में संविदा पर डॉक्टर हैं। वह कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए थे। यहां पर उन्हें होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई थी। वह घर पर ही रह रहे थे।

परिजनों ने बताया कि वह होम क्वारंटीन किए जाने से नाराज थे। वह घर के सदस्यों से गाली गलौज और मारपीट करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो घर से बाहर निकाल दिया। सोमवार को डॉक्टर ने घर में आग लगा दी। इतना ही नहीं डॉक्टर ने घर के आंगन में खड़ी बाइक और वहां रखी चारपाई में भी आग लगा दी।इसके बाद डॉक्टर ने कार में भी आग लगाने का प्रयास किया।

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डॉक्टर को जमकर फटकार लगाई। साथ ही होम क्वारंटीन के नियम का पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एसआई नरेंद्र सिंह ने बताया क डॉक्टर को होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/