उत्तराखंड | केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

मंगलौर(रुड़की (उत्तराखंड पोस्ट) केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में जिला हापुड़ के ग्राम बहादुरगढ़ निवासी योगेश
 

 मंगलौर(रुड़की (उत्तराखंड पोस्ट) केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में जिला हापुड़ के ग्राम बहादुरगढ़ निवासी योगेश कुमार (उम्र 22 साल) अपने साथी आकाश निवासी जय देवीनगर मेरठ के साथ केदारनाथ यात्रा पर बाइक से गए थे।

सोमवार की रात को दोनों युवक केदारनाथ धाम में दर्शन कर अपने घर  वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के बिझौली तिराहे के पास पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आकाश को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया।

 हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost