उत्तराखंड | बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग होने से मचा हड़कंप

हरिद्वार(उत्तराखंड पोस्ट) भगवानपुर के झिडियान ग्रांट गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया साथ ही मारपीट के साथ पथराव हो गया। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक भगवानपुर थाना क्षेत्र के झिडियान ग्रांट गांव में रविवार की रात दो पक्षों के बच्चों के
 

हरिद्वार(उत्तराखंड पोस्ट) भगवानपुर के झिडियान ग्रांट गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया साथ ही मारपीट के साथ पथराव हो गया। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक भगवानपुर थाना क्षेत्र के झिडियान ग्रांट गांव में रविवार की रात दो पक्षों के बच्चों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद लोगों ने आपस में मारपीट के साथ पथराव कर दिया ।इस दौरान पांच लोग घायल हो गए।

गांव के लोगों ने किसी तरह से मामला शांत करा दिया। इसी बीच एक पक्ष के किसी व्यक्ति ने तमंचे से फायरिंग कर दी, जिससे लोग दहशत में आ गए।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। झगड़ा कर रहे लोग वहां से फरार हो गए।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost