उत्तराखंड | महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग,मची सनसनी
हरिद्वार के रुड़की से एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने शुक्रवार रात गंगनहर में छलांग लगा दी।
Aug 28, 2021, 13:00 IST
हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार के रुड़की से एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने शुक्रवार रात गंगनहर में छलांग लगा दी।
पुलिस के मुताबिक बेलड़ा गांव निवासी अनीता (32 वर्ष) पिछले कुछ समय से मानसिक बीमारी से जूझ रही थी। महिला का इलाज भी चल रहा था। बताया जा रहा है कि अनीता पति शहर के एक एटीएम में सुरक्षाकर्मी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पर पहुंची और उसकी तलाश में जुट गई। अभी तक महिला का पता नहीं चल सका है।