उत्तराखंड | पुलिस कर्मी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
हरिद्वार से एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आई है। यहां एक पुलिस कर्मी ने बुधवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
Aug 18, 2021, 12:08 IST
हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार से एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आई है। यहां एक पुलिस कर्मी ने बुधवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के मुताबिक मृतक पुलिस कर्मी फरीदाबाद का रहने वाला था और मुख्य कोषागार में तैनात था। बुधवार की सुबह उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
सूचना मिलने पर एसएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। सुनील का खून से लथपथ शव मिला है। इसके बाद हड़कंप मच गया। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।