उत्तराखंड में बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 700 करोड़ का अनुमोदन

स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने बताया कि केंद्र सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 700 करोड़ रुपये का अनुमोदन किया गया है।
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 700 करोड़ रुपये का अनुमोदन किया गया है।

स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने बताया कि केंद्र सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 700 करोड़ रुपये का अनुमोदन किया गया है। यह धनराशि गत वर्ष के मुकाबले दो सौ करोड़ अधिक है।