नैनीताल के ओल्ड लंदन हाउस में लगी भीषण आग, हादसे में एक की मौत जलकर
नैनीताल ( उत्तराखंड पोस्ट ) नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक इमारत 'ओल्ड लंदन हाउस' में बुधवार रात भीषण आग लग गई, जिसमें एक बुजुर्ग महिला जिंदा जल कर दर्दनाक मौत हो गई. ।
जानकारी के अनुसार घटना रात को लगभग 10 बजे हुई। भीड़भाड़ भरे बाजार में रात को एकायक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई । पुलिस, अग्निशमन बल और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। 40 से ज्यादा कर्मी राहत कार्य में जुटे रहे. लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.
मृतक महिला वरिष्ठ इतिहासकार प्रो. अजय रावत की बहन शांता बिष्ट (82) थी। जानकारी के अनुसार शांता अपने बेटे निखिल के साथ इसी भवन में रहती थी। दमकल कर्मियों ने महिला का शव बरामद कर लिया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । प्रथमदृष्टया आग लगने की वजह शार्टसर्किट बताई जा रही है। हालांकि जांच अभी जारी है