हल्द्वानी | दिल्ली जा रही वॉल्वो बस के साथ बड़ा हादसा, चालक समेत 12 लोग घायल

उत्तराखंड के लिए बड़ी खबर मिली है। बीती रात हल्द्वानी से दिल्ली के लिए निकली उत्तराखंड रोडवेज की वॉल्वो बस आज सुबह हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 12 लोगों के घायल होने की खबर मिली है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के लिए बड़ी खबर मिली है। बीती रात हल्द्वानी से दिल्ली के लिए निकली उत्तराखंड रोडवेज की वॉल्वो बस आज सुबह हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 12 लोगों के घायल होने की खबर मिली है।

जानकार के अनुसार शनिवार रात को उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो की वॉल्वो बस (UKo4 PA 1520) रात 11 बजे हल्द्वानी से 34 यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हुई। तड़के सुबह लगातार बारिश हो रही थी। बस सवेरे 4 बजे गाजियाबाद के नजदीक पहुँची थी, लगातार हो रही बारिश और वाहन के आगे अचानक कुत्ते के आने से बस अन्यंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई ।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

हादसा इतना खतरनाक था कि बस चालक सुहैल सीट समेत बस से बाहर आ गया। बताया जा रहा है कि चालक को गंभीर चोट आई है। इसके अलावा परिचालक और 10 अन्य यात्री भी चोटिल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही गाजियाबाद पुलिस और नेशनल हाइवे की टीम मौके पर पहुँची और घायलों और सभी यात्रियों को अन्य बस से रवाना किया। काठगोदाम डिपो इंचार्ज धर्मानंद जोशी ने बताया कि परिचालक और चालक का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि चालक की सूझबूझ की वजह से बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने कहा कि सभी खतरे से बाहर हैं।

इधर कर्मचारियों संगठनो ने निगम प्रबंधन पर बड़ा आरोप लगाया है। संगठनो ने कहा वाल्वो बसो में चालको से बिना आराम दिये लगातार ड्यूटी कराई जा रही है जिससे ऐसे हादसे लगातार हो रहे है और निगम प्रबंधन आँखे मुदकर सो रहा है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">