हल्द्वानी | डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत,परिवार में कोहराम

हल्द्वानी से दुखद खबर सामने आई है। यहां  झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही की वजह से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला 7 माह की गर्भवती थी और शिशु की भी मौत हो गई।
 

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी से दुखद खबर सामने आई है। यहां  झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही की वजह से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला 7 माह की गर्भवती थी और शिशु की भी मौत हो गई।

 

मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से थाना अलीगंज, बरेली व हाल जीना कालोनी, छड़ायल निवासी महिपाल साप्ताहिक बाजार में सब्जी की दुकान लगाता है। महिपाल की 24 वषीय पत्नी अनिता 7 माह की गर्भवती थी बताया गया है कि मंगलवार शाम उसे सांस लेने में परेशानी हुई तो महिपाल उसे छड़ायल चौराहे के पास एक बंगाली डॉक्टर के पास लेकर गया।

 

आरोप है कि डॉक्टर ने एक इजेक्शन लगाया और घर पहुंचने के बाद पत्नी की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी। उसे सुशीला तिवारी हॉस्पिटल ले जाया गया और उसकी मौत हो गई। महिला का एक तीन साल का बेटा भी है। घटना से परिवार में कोहराम ममचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक महिला के परिवार की ओर से तहरीर मिलने के बाद डॉक्टर के खिलाफ एक्शन लेगी।