हल्द्वानी | फंदे से लटका मिला रिटायर्ड वन दरोगा का शव, मौत से पहले किया था ये काम

नैनीताल के हल्द्वानी से सनसनीखेज खबर मिली है। हल्द्वानी में सेवानिवृत्त वन दारोगा का शव पेड़ से लटका मिला। उसने मौत से पहले अपने रिश्तेदारों व स्वजनों के मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजे थे। मृतक की शिनाख्त उसने जेब में रखे कागजात से हुई। वहीं स्वजनों को मामले की जानकारी देकर शव को मोर्चरी में रखा गया। पुलिस पूरे मामले की विवेचना में जुटी है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट)

जानकारी के अनुसार, पीलीकोठी स्थित पंचशील कॉलोनी फेस टू, हल्द्वानी निवासी आनंद लाल (उम्र 66 वर्ष) पुत्र भगवत लाल शाह, 06 साल पहले वन दरोगा पद से सेवानिवृत्त थे। बुधवार को वह साइकिल लेकर घर से निकले थे, लेकिन फिर वापस नहीं लौटे। जिसके बाद स्वजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस बीच दिन में बीट वाचर ने बेलबाबा के पास पीएनसी स्टोन क्रशर के पीछे जंगल में उनके लटके होने की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने पेड़ पर लटके शख्स को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने नाइलोन की रस्सी से फंदा लगाया था, जिस पेड़ में फंदा लगाया है, उसकी ऊंचाई लगभग साढ़े छह फीट है। फंदे पर लटके सेवानिवृत्त दारोगा के पैरों के नीचे उनकी साइकिल गिरी हुई थी। जिससे पुलिस मान रही है कि फंदा लगाते समय साइकिल की मदद ली होगी और साइकिल गिरते ही फंदे से गला कस गया।

वहीं चौकी इंचार्ज संजित राठौर ने बताया कि, मृतक आनंद लाल शाह ने खुदकुशी से पहले अपने परिवार व रिश्तेदारों के मोबाइल पर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मैसेज भेजा था। मृतक की जेब में मिले मोबाइल व अन्य कागजों को कब्जे में ले लिया है। पूरे मामले की विवेचना की जा रही है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">