हल्द्वानी | पिता के इलाज के लिए चंदा मांग रही दो मासूम बेटियां, ख़बर मिलते ही मदद के लिए आगे आए CM धामी

मुख्यमंत्री धामी ने खुद ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी देते हुए कहा- हल्द्वानी में पिता के इलाज के लिए दो मासूम बेटियों द्वारा चंदा मांगने की जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिए प्राप्त हुई थी। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए मरीज़ गोपाल शर्मा जी के इलाज हेतु उचित इंतज़ाम किए जा रहे हैं व उपचार में कोई दिक्कत ना आए।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में पिता के इलाज के लिए दो मासूम बेटियों के चंदा मांगने की खबर पर संज्ञान लेते हुए बच्चों के पिता के इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने खुद ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी देते हुए कहा- हल्द्वानी में पिता के इलाज के लिए दो मासूम बेटियों द्वारा चंदा मांगने की जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिए प्राप्त हुई थी। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए मरीज़ गोपाल शर्मा जी के इलाज हेतु उचित इंतज़ाम किए जा रहे हैं व उपचार में कोई दिक्कत ना आए।

इसके लिए स्वास्थ्य सचिव को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए हैं। दिल्ली में तैनात एडिशनल रेजिडेंट कमिश्नर को भी सफदरजंग अस्पताल में जाकर वहां तैनात चिकित्सकों से वार्ता कर, मरीज को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वो गोपाल शर्मा जी को शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ बनाएं। पिता के ठीक होने तक परिजन चाहें तो बच्चों को SOS Children’s Village में रख सकते हैं, यहां बच्चों की उचित देखभाल की जाएगी व उन्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">