#कैंची_धाम स्थापना दिवस पर दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब, जानिए बाबा के चमत्कार

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से करीब 65 किमी दूर कैंची धाम श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। कैंची धाम के नीब करौरी बाबा की ख्याति विश्व भर में हैं। मान्यता है कि यहां आने वाला व्यक्ति कभी भी खाली हाथ वापस नहीं लौटता। यही वजह है कि देश – विदेश से लाखों श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

भवाली (उत्तराखंड पोस्टउत्तराखंड के नैनीताल जिले से करीब 65 किमी दूर कैंची धाम श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। कैंची धाम के नीब करौरी बाबा की ख्याति विश्व भर में हैं। मान्यता है कि यहां आने वाला व्यक्ति कभी भी खाली हाथ वापस नहीं लौटता। यही वजह है कि देश – विदेश से लाखों श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचते हैं।

आज यानी 15 जून को कैंची धाम का स्‍थापना दिवस है। इस मौके पर  कैंची धाम (Kainchi Dham) में मेला लगता है। इस साल 58 वां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। रात से ही मंदिर के बाह कई किमी लंबी लाईन लग गई।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सुबह 6 बजकर 10 मिनट में आरती के बाद बाबा को भोग लगाकर मालपुए का प्रसाद वितरण किया गया। सुबह 7 बजे तक 25 हजार से अधिक श्रद्धालु मंदिर दर्शन करने पहुंच गए। दोपहर 1 बजे तक 1 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">