सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है नैनीताल का ये वीडियो, अब होगी जांच

सोशल मीडिया पर नैनीताल के मॉल रॉड का एक वीडियो शेयर हो रहा है। इस मामले पर नैनीताल के डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि कतिपय सामाजिक शरारती तत्व द्वारा सोशल मीडिया पर नैनीताल के मॉल रॉड का पुराना वीडियो प्रसारित किया जा रहा है जिसमें नैनीताल की मॉल रोड पानी में भरा हुआ था।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट)

उन्होंने कहा कि यह वीडियो पुराना है। वर्तमान में नैनीताल के मॉल रोड की स्थिति सामान्य है। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि किसी अराजक तत्व द्वारा इस तरह के पुराने  वीडियो को प्रसारित करने से जिला प्रशासन की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जिला मजिस्ट्रेट धीराज गर्ब्याल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जांच के आदेश दिए कि जिस भी व्यक्ति द्वारा यह वीडियो वायरल किया जा रहा है सम्बन्धित के विरुद्ध आपदा अधिनियम के दृष्टिगत सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाए। जिला मजिस्ट्रेट ने सभी को हिदायत दी है कि पुख़्ता जानकरी के अभाव में किसी भी ऐसे वीडियो, फ़ोटो व भ्रामक तथ्यों का प्रचार प्रसार न किया जाए जिसकी जानकारी न हो।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">