उत्तराखंड | बहन की शादी में घर आए जवान की हादसे में मौत, मचा कोहराम

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से दुखद खबर मिली है। यहां बहन की शादी के लिए छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

रामनगर (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से दुखद खबर मिली है। यहां बहन की शादी के लिए छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार छोई खुशालपुर निवासी सेना के जवान आनंद सिंह पुत्र मोहन सिंह अपने घर अपनी बहन के विवाह समारोह के लिए छुट्टी आया हुआ था। 11 अप्रैल को घर के किसी काम से वह रामनगर जा रहा था तभी आनंद की बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे सर में गंभीर चोट आने के कारण वह बेहोश हो गया। आनन फानन में आंनद को हल्द्वानी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इसके बाद भारतीय सेना ने जवान को एयर एम्बुलेंस के जरिये मिलिट्री हॉस्पिटल लखनऊ में आनन्द को भर्ती कराया जहा उपचार के दौरान जवान की मौत हो गई।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">