उत्तराखंड  | यहां सड़क किनारे युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप

पंतनगर और लालकुआं के बॉर्डर पर सड़क किनारे शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर आकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
 
 

हल्द्दानी (उत्तराखंड पोस्ट) पंतनगर और लालकुआं के बॉर्डर पर सड़क किनारे शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर आकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

शव की शिनाख्त करने पर व्यक्ति की पहचान गंगा गिरी पुत्र नैन गिरी निवासी ग्राम रूपाल मतकोट, मुनस्यारी, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह लालकुआं पंतनगर के बॉर्डर पर सड़क किनारे एक 40 वर्षीय व्यक्ति की लाश पड़ी मिली। जिसके बाद वहां पर भीड़ इकट्ठी हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद थानाध्यक्ष पंतनगर राजेंद्र सिंह ढांगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

शव  की शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरा। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक के सिर माथे पर चोट के निशान थे। आशंका युवक की सड़क हादसे में मौत की जताई जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई का पता लग सकेगा।