हल्द्वानी से बड़ी खबर - य़हां गोली चलने से मचा हड़कंप

हल्द्दानी से बड़ी खबर मिली है। मंगलवार देर रात दमुआढुंगा के पनचक्की चौराहे के पास रेस्टोरेंट में गोली चलने से हड़कंप मच गया। इस दौरान गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
 

हल्द्दानी (उत्तराखंड पोस्ट)  हल्द्दानी से बड़ी खबर मिली है। मंगलवार देर रात दमुआढुंगा के पनचक्की चौराहे के पास रेस्टोरेंट में गोली चलने से हड़कंप मच गया। इस दौरान गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

घटना हल्द्वानी कोतवाली के भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि खेल खेल में दोस्त के हाथ से चली गोली दूसरे दोस्त के मुंह में घुस गई। गोली लगते ही पिस्तौल लाने और गोली चलाने वाला दूसरा दोस्त मौके से फरार हो गए। 

सूचना पर भोटिया पड़ाव और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि घायल युवक का नाम बिशन सिंह बिष्ट युवक चंपावत जिले का रहने वाला है । घायल युवक के भाई का आरोप है कि रेस्टोरेंट् स्वामी संजय बिष्ट ने गोली मारकर उनके भाई को घायल किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।