हल्द्वानी से बड़ी खबर  – फैशन शो के दौरान अचानक लगी आग, मची भडदड़

 
 

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट)  हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां छड़ायल चौराहा स्थित रिया पैलेस में आयोजित एक फैशन शो के दौरान सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान हॉल में भगदड़ मच गई। कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

 

घटना शनिवार रात की है। जानकारी के मुताबिक छड़ायल चौराहा स्थित रिया पैलेस में एक फैशन शो चल रहा था। इसी बीच अचानकअचानक से गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिस कारण वहां मौजूद लोगों में और मॉडल्स में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने जान बचाने के लिए भागने जिस कारण हॉल में भगदड़ मच गई।

आग को फैलता देख हॉल में मौजूद सभी लोगों के साथ ही स्टेज की पीछे खड़ी मॉडल्स खाली मैदान की ओर भागी। कर्मचारियों ने फायर इंड्यूसर से आग बुझाने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।सूचना पर फायर की गाड़ियां पहुंच गई थीं।