बड़ी ख़बर | मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के लिए सीट छोड़ने को तैयार हैं ये विधायक, जानिए वजह

कैड़ा का कहना है- मेरी इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता हुई है। मैं उनके लिए सीट छोड़ने को तैयार हूं। मुख्यमंत्री भीमताल से चुनाव लड़ेंगे तो ओखलकांड, धारी, रामगढ़ व भीमताल क्षेत्र के विकास को मजबूती मिलेगी।
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर है। अब निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा भी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के लिए अपनी सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं। भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री को अपनी सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश की है। राम सिंह कैड़ा भीमताल से 2017 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीते थे। उस वक्त इस सीट से भाजपा प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे थे।

कैड़ा का कहना है- मेरी इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता हुई है। मैं उनके लिए सीट छोड़ने को तैयार हूं। मुख्यमंत्री भीमताल से चुनाव लड़ेंगे तो ओखलकांड, धारी, रामगढ़ व भीमताल क्षेत्र के विकास को मजबूती मिलेगी।

आपको बता दें कि कैड़ा से पूर्व भाजपा के दो और विधायक भी मुख्यमंत्री के लिए सीट खाली करने की घोषणा कर चुके हैं। बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनसे अपनी सीट पर चुनाव लड़ने का अनुरोध किया था। उनके बाद कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने भी मुख्यमंत्री को अपनी सीट पर चुनाव लड़ने की पेशकश की थी।