हल्द्वानी | हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला, घर में मचा कोहराम

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) गौलापार से एक बड़ी खबर सामने आयी है जिसके मुताबिक सीतापुर में हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला। घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहरा मच गया है। महिला का नाम पार्वती देवी बताया गया। मृतक कि उम्र 55 साल थी। बताया गया कि आज सुबह मृतक महिला काम
 

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) गौलापार से एक बड़ी खबर सामने आयी है जिसके मुताबिक सीतापुर में हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला। घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहरा मच गया है।

 

महिला का नाम पार्वती देवी बताया गया। मृतक कि उम्र 55 साल थी। बताया गया कि आज सुबह मृतक महिला काम कर रही थी इस दौरान हाथी ने उनपर हमला कर दिया और कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टमी मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि सीतापुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगातार हाथी की दस्तक है। ग्रामीण कई बार विभागीय अधिकारियों जंगली जानवरों से बचाने की गुहार लगा चुके हैं। गांव में वनकर्मियों को तैनात करने की भी मांग की जाती रही है।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/