उत्तराखंड | पूर्व बीजेपी विधायक के बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) भाजपा के पूर्व विधायक खड़क सिंह बोहरा के बेटे आशु बोहरा की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक के बेटे की कार शुक्रवार शाम हादसे का शिकार हो गई। बीजेपी के पूर्व विधायक खड़क सिंह बोहरा के बेटे 42 वर्षीय आशु बोहरा शुक्रवार दोपहर
 

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) भाजपा के पूर्व विधायक खड़क सिंह बोहरा के बेटे आशु बोहरा की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक के बेटे की कार शुक्रवार शाम हादसे का शिकार हो गई।

 

 

बीजेपी के पूर्व विधायक खड़क सिंह बोहरा के बेटे 42 वर्षीय आशु बोहरा शुक्रवार दोपहर कोटाबाग जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी कार गुरुणी नाले में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

 

मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि अभी हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आशु बोरा गाड़ी में अकेले ही थे। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

 

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/