हल्द्वानी | होली खेलने के दौरान दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 5 लोग घायल

हल्द्वानी(उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी में होली खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद में 5 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, अम्बेडकर नगर में मंगलवार दोपहर को होली खेलने के दौरान दो युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसको लेकर दोनों गुट
 

हल्द्वानी(उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी में होली खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद में 5 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अम्बेडकर नगर में मंगलवार दोपहर को होली खेलने के दौरान दो युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसको लेकर दोनों गुट आपस में भिड़ गए। जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने कोतवाली घेर ली और विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, दूसरे पक्ष ने मंगल पड़ाव चौकी घेर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost