हल्द्वानी | छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

कालाढूंगी (उत्तराखंड पोस्ट) छुट्टी पर घर आए सेना के जवान सुरेंद्र सिंह नेगी की सड़क हादसे में मौत हो गई। जवान मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक कुमाऊं में तैनात जवान सुरेंद्र सिंह नेगी (26) पुत्र भगवत सिंह नेगी छुट्टी पर घर आए थे। सुरेंद्र उर्फ सोनू गुरुवार को हल्द्वानी
 

कालाढूंगी (उत्तराखंड पोस्ट) छुट्टी पर घर आए सेना के जवान सुरेंद्र सिंह नेगी की सड़क हादसे में मौत हो गई। जवान मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक कुमाऊं में तैनात जवान सुरेंद्र सिंह नेगी (26) पुत्र भगवत सिंह नेगी छुट्टी पर घर आए थे। सुरेंद्र उर्फ सोनू गुरुवार को हल्द्वानी से शाम करीब पौने छह बजे बाइक से घर लौट रहे थे। तभी चौधरी गेट के पास एक वाहन ने सोनू को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कालढूंगी के एसओ दिनेश नाथ महंत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सोनू की बाइक सड़क किनारे पड़ी थी। साथ ही एक कैंटर भी पलटा हुआ था। कैंटर का चालक मौैके से फरार था।  वहीं हादसे के बाद घायल को अपने निजी वाहन से अस्पताल ले जाने वाले युवक ने बताया कि हल्द्वानी की ओर जा रही एक आल्टो कार ने ओवर टेक करते वक़्त युवक को टक्कर मारी, इसी बीच साथ में चल रहे कैंटर का चालक आपने वाहन को रोकने की कोशिश करने लगा तो वह पलट गया। पुलिस हादसे की असली वजह की जांच कर रही है।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost