हल्द्वानी | मंडी में लगी भीषण आग, एक कार और बाइक भी आई चपेट में

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) शुक्रवार देर रात हल्द्वानी मंडी में चार गोदामों में आग लगने से बड़ा हादसा पो गया। गई। आग से लाखों का माल जल कर राख हो गया। कुछ देर के लिए वहां भगदड़ मच गई। आग लगने के कारणों का पता चला नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक देर रात सवा
 

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) शुक्रवार देर रात हल्द्वानी मंडी में चार गोदामों में आग लगने से बड़ा हादसा पो गया। गई। आग से लाखों का माल जल कर राख हो गया। कुछ देर के लिए वहां भगदड़ मच गई। आग लगने के कारणों का पता चला नहीं चल सका है।

जानकारी के मुताबिक देर रात सवा दो बजे हल्द्वानी मंडी परिसर में देर रात अचानक आग लग गई । आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि इसकी चपेट में एक कार और बाइक भी आ गई।आग बुझाने में एक व्यक्ति भी झुलस गया।

पहले नाजिम के बारदाना के गोदाम ने आग पकड़ी। थोड़ी ही देर में परवेज और दो अन्य के सब्जी के गोदाम में आग लग गई।

उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया।व्यापारियों का कहना है कि आग कैसे लगी इस बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/