हल्द्वानी | प्याज बेच रहे कांग्रेस जिला महामंत्री की उंगली काटी, जानिए वजह

हल्द्वानी(उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है ।यहां सस्ता प्याज बेच रहे कांग्रेस सेवादल के जिला महामंत्री नंदन सिंह मेहरा की एक युवक ने हाथ की अंगुली काटकर अलग कर दी।घायल अस्पतल में भर्ती करवाया गया है। हल्द्वानी में शुक्रवार को बुद्ध पार्क में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष
 

हल्द्वानी(उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है ।यहां सस्ता प्याज बेच रहे कांग्रेस सेवादल के जिला महामंत्री नंदन सिंह मेहरा की एक युवक ने हाथ की अंगुली काटकर अलग कर दी।घायल  अस्पतल में भर्ती करवाया गया है।

हल्द्वानी में शुक्रवार को बुद्ध पार्क में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश गोस्वामी के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने 30 रुपये किलो प्याज बेचने के लिए स्टॉल लगाया था। तभी नवाबी रोड निवासी यहां पहुंचे मनीष बिष्ट ने वहां पंहुचकर कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

इसी दौरान अचानक मनीष बिष्ट ने जिला महामंत्री नंदन सिंहका हाथ पकड़कर अपने मुंह में डाल दिया। नंदन सिंह की उंगली कट कर जमीन पर गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया ।आरोपी मनीष बिष्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।कहा जा रहा है कि है कि मनीष मानसिक रूप से बीमार है और उसकी दवाएं लंबे समय से चल रही हैं।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost