हल्द्वानी | घास काटने गई महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, लोगों में भारी आक्रोश

हल्द्वानी(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है।आए दिन लोग गुलदार के हमलों के शिकार बन रहे हैं। इसी बीच खबर मिली है कि हल्द्वानी के रानीबाग की रहने वाली एक 60 साल की महिला को तेंदुए ने निवाला बना दिया । जानकारी के मुताबिक पुष्पा सांगुड़ी अन्य महिलाओं के साथ गौला
 

हल्द्वानी(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है।आए दिन लोग गुलदार के हमलों के शिकार बन रहे हैं।

इसी बीच खबर मिली है कि हल्द्वानी के रानीबाग की रहने वाली एक 60 साल की महिला को तेंदुए ने निवाला बना दिया ।

जानकारी के मुताबिक पुष्पा सांगुड़ी अन्‍य म‍हिलाओं के साथ गौला बैराज के पास जंगल में घास काटने गई थी।

तभी अचानक तेंदुए ने पुष्पा सांगुडी पर हमला कर दिया। अन्‍य महिलाओं के शोर मचाया लेकिन तब तक तेंदुआ उसे घसीटते हुए ले गया।

सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ महिला की तलाश शुरू कर दी है। बता दें बीते दिन भी काठगोदाम क्षेत्र में गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बनाया था। स्थानीय लोगों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPostTwitter– https://twitter.com/uttarakhandpost

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand