हल्द्वानी – बाइक और स्कूटी की जोरदार टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर रुप से घायल

 
 

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। मुखानी थाना क्षेत्र के लालडांठ क्षेत्र में बाइक व स्कूटी की जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हुए  है।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक बिठौरिया निवासी 18 वर्षीय शिवम अपने पिता बनवारी लाल के साथ बुधवार देर शम को बाजार से लौट रहा था। इसी दौरान लालडांठ शांतिनगर के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी से टक्कर हो गई। हादसे में चारों लोग घायल हो गए। राहगिरों ने सभी को सुशीला तिवारी अस्पताल पंहुचाया। गुरुवार देर रात शिवम की मौत हो गई। जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस द्वारा घायलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।