हल्द्वानी - बेटे की नशे की लत को पूरा करने के लिए तस्करी के धंधे में उतर गई मां, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Aug 20, 2023, 16:48 IST

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां बेटे की नशे की लत को पूरा करने के लिए उसकी मां ही तस्करी के धंधे में उतर गई। पुलिस ने महिला को 7.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
महिला की पहचान शकीला (58) निवासी काठगोदाम के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि 18 अगस्त को शकीला स्मैक बेचने के लिए अपने घर से निकलकर मछली बाजार के लिए निकली थी। इस बीच गश्त पर निकली पुलिस की नजर उस महिला पर पड़ी।
शकीला ने पुलिस को देख कर अपने पास रखे पर्स को कूड़े के ढेर में फेंक दिया तभी पुलिस ने महिला को पकड़ लिया। शकीला ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे को स्मैक की लत थी। बेटे की स्मैक की लत को पूरा करने के लिए पहले वो अपने बेटे के लिए स्मैक लाने लगी। बाद में महिला ने स्मैक को बेचना भी शुरू कर दिया।