हल्द्वानी | खाई में गिरा पुलिस का वाहन, दो पुलिसकर्मियों की मौत, 2 की हालत गंभीर

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी के ज्योलिकोट में वीरभट्टी के पास पुलिस का वाहन खाई में गिर गया। हादसे में कांस्टेबल की मौत की खबर है। वहीं हादसे में दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। जबकि काठगोदाम एसओ समेत दो गंभीर रुप से घायल है। मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल स्थित दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेम
 

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी के ज्योलिकोट में वीरभट्टी के पास पुलिस का वाहन खाई में गिर गया। हादसे में कांस्टेबल की मौत की खबर है। वहीं हादसे में दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। जबकि काठगोदाम एसओ समेत दो गंभीर रुप से घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल स्थित दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेम जगाती स्कूल में मंगलवार को खेलकूद प्रतियोगिता थी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य शिरकत कर रही थी।

राज्यपाल की वापसी से ठीक पहले काठगोदाम पुलिस की गाड़ी में थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, एस.आई.माया बिष्ट, कॉन्स्टेबल ललित और चालक नंदन सिंह मार्ग को साफ करने के लिए ड्यूटी पर निकले थे और वापस लौटते समय ये हादसा हुआ है। पुलिस वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost