हल्द्वानी | गर्भवती महिला ने गौलापुल पर पी लिया जहर,जानिए वजह

 
 

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी में पति चार माह की गर्भवती पत्नी को छोड़ कर चला गया।  जिससे आहत होकर महिला ने सोमवार दोपहर को गौलापुल पर फिनायल गटक किया। महिला को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पत्नी ने पति के खिलाफ काठगोदाम थाने में तहरीर दी है।

मिली जानाकारी के मुताबिक काठगोदाम में किराए पर रहने वाली चार माह की गर्भवती महिला की पहली शादी वर्ष 2014 में हुई थी। अनबन के चलते दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए।

मामले में पीड़िता की मानें तो उसके पड़ोस में ही किच्छा का रहने वाला एक युवक रहता था। आरोप है कि युवक को पहले से ही पता था कि महिला पहले से ही तलाकशुदा है। इसके बावजूद उसने महिला से नजदीकी बढ़ाई और शादी का झांसा देकर साथ रहने लगा। इस बीच महिला गर्भवती हो गई। जिसके बाद वह महिला से दूरी से बनाने लगा। शादी का दबाव डालने पर तरह-तरह के बहाने बनाने लगा और बीती 13 दिसंबर को महिला को घर में छोड़ कर फरार हो गया।

जिसके बाद महिला ने काठगोदाम पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के बाद आरोपी किच्छा से भी फरार हो गया। पुलिस महिला सेल द्वारा बुलाने पर भी जब आरोपी नहीं पहुंचा तो आहत गर्भवती ने सोमवार दोपहर गौला पुल पर फिनायल गटक लिया।