हल्द्वानी | संडे को घर से निकलने से पहले पढ़ लें, नहीं तो होगी मुश्किल

वहीं हल्द्वानी से कैचीधाम जाने वाले श्रृद्धालु/पर्यटकों से अनुरोध किया है कि वे हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से "नॉन स्टॉप शटल बस सेवा" का भी लाभ उठाकर सीधे कैंची धाम दर्शन करने हेतु पहुँच सकते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) नैनीताल पुलिस ने वीकेंड (8 और 9 जून) को लेकर यातायात प्लॉन जारी किया है ताकि स्थानीय निवासियों के साथ ही पर्यटकों को जाम से न जूझना पड़े। ऐसे में घर से निकलने से पहले इसे ध्यान से पढ़ लें और किसी भी परेशानी से बचें।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वीकेंड यातायात प्लान दिनांक 08/09.06.2024 (शनिवार / रविवार) शहर हल्द्वानी

शहर हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम व अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त पर्यटकों, आमजनमानस एवं वाहन चालकों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।

बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

रामपुर रोड से आने वाले वाहन जिनको नैनीताल जाना है, पंचायतघर तिराहे से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड से हनुमान मन्दिर होते हुए कालाढूंगी बाईपास रोड से बाया कालाढूंगी नैनीताल में प्रवेश करेंगे।

भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहे से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

कालाढुंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल / लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में *भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। यातायात का दबाव अधिक रहने पर आवश्यकतानुसार समय बढ़ाया जा सकता है।

समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के वीकेण्ड रूट प्लान का अनुसरण कर नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर यात्रा करने का कष्ट करें।