हल्द्वानी | वन विभाग के गश्ती दल पर तस्करों का हमला, वन दरोगा की जमकर की पिटाई

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात वन तस्करों ने ही बरहैनी रेंज की टीम को लकड़ी तस्करी की सूचना दी। बरहैनी रेंजर ने इसकी जानकारी तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के गश्ती दल को दी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) शुक्रवार रात हल्द्वानी के बरहैनी रेंज केलाखेड़ा श्मशान घाट के पास वन तस्करों ने वन विभाग के गश्ती दल के कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। वन तस्करों ने पहले वन दरोगा को मारा। इसके बाद उसे बंधक बनाकर अपने घर ले गए। उधर गश्ती दल के दो सदस्यों को उठाकर झाड़ी में फेंक दिया। पुलिसकर्मियों और बरहैनी रेंज के वनकर्मियों ने वन दरोगा को घर से छुड़ाया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात वन तस्करों ने ही बरहैनी रेंज की टीम को लकड़ी तस्करी की सूचना दी। बरहैनी रेंजर ने इसकी जानकारी तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के गश्ती दल को दी।

गश्ती दल की टीम केलाखेड़ा श्मशान घाट के पास जैसे ही पहुंची तो वन तस्करों ने गश्ती दल को रोक दिया और  वन दरोगा हरीश नयाल को को लाठी-डंडों से जमकर पीटा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वन तस्करों ने उन्हें बचाने आए दो वनकर्मियों को उठाकर झाड़ी में फेंक दिया। वन दरोगा हरीश नयाल को अपनी गाड़ी में डालकर तस्करों ने उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद उन्हें घर ले गए।

गश्ती दल में दो महिला वन रक्षक भी मौजूद थीं। वन तस्कर जब वन दरोगा से मारपीट कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने महिला वनरक्षकों से भी अभद्रता की। उधर वन दरोगा हरेंद्र नयाल ने गाड़ी को लॉक कर दिया। इस कारण तस्कर गाड़ी के अंदर नहीं घुस सके। उधर दोनों महिला वनरक्षकों ने गाड़ी में छिपकर जान बचाई।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बरहैनी रेंज की टीम ने पुलिस को इस पूरी घटना की सूचना दी, जिसके  बाद पुलिस और बरहैनी रेंज की टीम ने हरीश नयाल को आरोपियों के घर से छुड़वाया।

वन विभाग के एसओजी इंचार्ज कैलाश तिवारी ने बताया कि तस्करों ने उन्हें मारने का प्लान बनाया था। कहा कि पुलिस ने उनकी मदद नहीं की। जब शनिवार को मुकदमा लिखवाया तो पुलिस ने तस्करों के खिलाफ बहुत हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

कहा कि ये तस्कर लखविंदर को पकड़ने से गुस्साए थे। तिवारी ने बताया कि वह रात में मुझे बुलाकर जान से मारना चाहते थे। कहा कि वह गश्ती दल में नहीं जा सके। उनका गश्ती दल और बरहैंनी रेंज की टीम शुक्रवार शाम 9:30 बजे जैसे ही थापा नगला केलाखेड़ा पहुंची तो तस्करों ने घेर लिया। कहा कि इन्होंने 30-40 लोग एकत्र कर लिए। जब तक टीम कुछ समझ पाती, इन्होंने दो वनकर्मियों को उठाकर झाड़ी में फेंक दिया। उनके गश्ती दल को भी बलपूर्वक पकड़कर ले गए। पुलिस से जब मदद मांगी तो पुलिस देरी से पहुंची।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वन विभाग की टीम शुक्रवार को इस क्षेत्र से खैर पकड़कर लाई थी। वनकर्मियों के अनुसार इस गांव के कुछ लोग लकड़ी तस्करी करते हैं। कहा कि पूर्व में भी कई लोग तस्करी में पकड़े जा चुके हैं।