हल्द्वानी | बारिश ने बरपाया कहर, दस मकानों का आधा हिस्सा बहा

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। लगातार हो रही बारिश से जलभराव और भूस्खलन की घटनाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बद्रीपुरा इलाके के लोग डर के साये में रात काटने को मजबूर है। बरसाती नाले से हुए भूकटाव के चलते बद्रीपुरा के लगभग दस मकानो का आधा
 

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। लगातार हो रही बारिश से जलभराव और भूस्खलन की घटनाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बद्रीपुरा इलाके के लोग डर के साये में रात काटने को मजबूर है। बरसाती नाले से हुए भूकटाव के चलते बद्रीपुरा के लगभग दस मकानो का आधा हिस्सा बह गया, जिसमे घर का सामान समेत कई दोपहिया वाहन  भी बह गए।

जिला प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के लोगो को सरकारी भवनो और विद्यालयो में कैम्प लगाकर रहने की व्यवस्था की।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost