लालकुआं | महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, दहशत में लोग

लालकुआं (उत्तराखंड पोस्ट)हल्द्वानी के लालकुआं में तराई पूर्वी वन प्रभाग के डॉली रेंज के जंगल में एक महिला को गुलदार ने निवाला बना लिया। सूचना पर लालकुआं कोतवाली पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक महिला भवानी देवी शीशम भुजिया बिंदुखत्ता की रहने वाली हैं। कल देर शाम महिला घास
 

लालकुआं (उत्तराखंड पोस्ट)हल्द्वानी के लालकुआं में तराई पूर्वी वन प्रभाग के डॉली रेंज के जंगल में एक महिला को गुलदार ने निवाला बना लिया। सूचना पर लालकुआं कोतवाली पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक महिला भवानी देवी शीशम भुजिया बिंदुखत्ता की रहने वाली हैं। कल देर शाम महिला घास लेने जंगल गयी थी। लेकिन वापस नहीं लौटी।

पूरी रात परिजनों ने जंगल में भवानी देवी की खोजबीन की। जिसके बाद गुरुवार की सुबह डॉली रेंज में शव मिला। घटना के बाद से परिवार और गांव में दुख के साथ ही दहशत का माहौल है।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

 Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/