नैनीताल पर फिर आई बड़ी आफत, दहशत में अपने घरों से बाहर निकले लोग

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मौसम पहले ही लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। इस बीच नैनीताल जिले के लोगों की परेशानी और बड़ गयी है। दरअसल, नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी चायनापीक की पहाड़ी का एक हिस्सा दरक गया। मंगलवार रात से तेज बारिश हुई तो बुधवार सुबह से बर्फबारी।
 

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मौसम पहले ही लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। इस बीच नैनीताल जिले के लोगों की परेशानी और बड़ गयी है। दरअसल, नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी चायनापीक की पहाड़ी का एक हिस्सा दरक गया।

मंगलवार रात से तेज बारिश हुई तो बुधवार सुबह से बर्फबारी। ऊंची चोटियों में आधा फिट तक बर्फ गिरी। इसके बाद बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे भूगर्भीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील चायनापीक पहाड़ी का करीब 50 मीटर से अधिक का हिस्सा दरक गया। चोटी से तेज आवाज के साथ पत्थर गिरने व पेड़ धराशायी होने की आवाज से निचले इलाकों में दहशत फैल गयी और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
आपको बता दें कि चायनापीक पहाड़ी की तलहटी में हजारों की आबादी रहती है। साथ ही यहां हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश, महाधिवक्ता, केएमवीएन मुख्यालय समेत होटल, सैकड़ों आवासीय मकान हैं। इस पर डीएम सविन बंसल ने कहा कि गुरुवार सुबह आपदा प्रबंधन टीम मौके पर जाकर पूरी स्थिति का जायजा लेगी।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost