हल्द्वानी के माणिक बने सेना में अफसर, बोले- बचपन से थी देश सेवा की चाह

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) कठिन परिश्रम के बाद शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी में 347 युवा भारतीय सेना का हिस्सा बने। इसी के साथ 80 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। भारतीय उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल देवराज एन्बु ने परेड की सलामी ली। वहीं 347 कैडेट्स में 26 युवा सैन्य अफसर उत्तराखंड के हैं जो
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)  कठिन परिश्रम के बाद शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी में 347 युवा भारतीय सेना का हिस्सा बने। इसी के साथ 80 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। भारतीय उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल देवराज एन्बु ने परेड की सलामी ली।

वहीं 347 कैडेट्स में 26 युवा सैन्य अफसर उत्तराखंड के हैं जो देश की रक्षा करेंगे। पासिंग आउट परेड में उत्तराखंड के युवाओं ने भी दमखम दिखाया।

इमें से सेना में अफसर बने हल्द्वानी के माणिक सती का कहना है कि उनकी बचपन से चाह थी की सेना मे जाकर देश की सेवा करें। माणिक ने कहा कि इन मुकाम पर आने का लक्ष्य सिर्फ देश की रक्षा करना है औऱ वो युवाओं को भी यही संदेश देंगे की सेना में आएं।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/