नैनीताल | मीट मसाला डालने को लेकर हुआ विवाद, धारदार हथियार से कर दी साथी की हत्या

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) नैनीताल के पहाड़पानी क्षेत्र में अनरपा गांव के तोक जोलपोखरा में दो युवको के बीच हुए विवाद में युवक ने धारदार हथियार दूसरे साथी की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी की महिला की का शादी के पांच साल बाद मसाण की पूजा की जा रही थी। जिसमें 10 से 12
 

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) नैनीताल के पहाड़पानी क्षेत्र में अनरपा गांव के तोक जोलपोखरा में दो युवको के बीच हुए विवाद में युवक ने धारदार हथियार दूसरे साथी की हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी की महिला की का शादी के पांच साल बाद मसाण की पूजा की जा रही थी। जिसमें 10 से 12  लोग धारी ब्लॉक के अनरपा गांव के तोक जोलपोखरा गए थे ।शनिवार देर रात लोग मसाण की पूजा करने जंगल गए थे। पूजा के बाद बकरे का मीट खाने के दौरान अशोक मेलकानी (31 ) निवासी अनरपा और ललित मोहन चौसाली में मीट में मसाला डालने पर विवाद हो गया।

आरोप है कि ललित ने अशोक के सीने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बीच-बचाव में आए मोहन चंद्र (24) को भी आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तार कर लिया है।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost