नैनीताल |  नहाते समय झील में डूबा होटलकर्मी, मचा हड़कंप

नैनीताल में एक होटलकर्मी नहाते समय झील में डूब गया। एसडीआरएफ की टीम ने ढाई घंटे की खोजबीन के बाद झील से युवक का शव बरामद किया।
 
 

नैनीताल ( उत्तराखंड पोस्ट) नैनीताल में एक होटलकर्मी नहाते समय झील में डूब गया। एसडीआरएफ की टीम ने ढाई घंटे की खोजबीन के बाद झील से युवक का शव बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, नौकुचियाताल लेक रिजॉर्ट में कार्यरत मोहित नेगी (23) पुत्र सुंदर सिंह नेगी निवासी ग्राम तल्ली नंदोली पोस्ट ऑफिस थल्ला मनराल बाया रामनगर जिला अल्मोड़ा मंगलवार की शाम करीब चार बजे झील में नहाने गया था। इस दौरान वह अचानक डूबने लगा।

साथियों ने मोहित को डूबता देख बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह झील में डूब गया। सूचना मिलते ही एसआई प्रदीप यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से झील में डूबे युवक की खोजबीन शुरू की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। उसके बाद एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने ढाई घंटे की खोजबीन के बाद झील से युवक का शव बरामद किया।