रीलीज से पहले लोगों की जुबां पर चढ़ा 'पहाड़ी कसक' का पहाड़ी गीत 'कौतिक', धमाल मचाती नजर आएंगी गुलाबी शरारा फेम एक्ट्रेस नीरू बोरा

गुलाबी शरारा में धूम मचाने के बाद फेमस एक्ट्रेस नीरू बोरा अब आपको कौतिक में धमाल मचाते हुए नजर आएंगी। ठुमक ठुमक, जब हिट छै तू पहाड़ी बाट्यूं मा...उत्तराखंड का यह कुमाऊंनी गीत गुलाबी शरारा इन दिनों देश ही नहीं विदेश में भी इंटरनेट मीडिया पर धमाल मचा रहा है। यह गाना इतना अधिक प्रसारित हो रहा है कि छोटे बच्चों से लेकर महिलाएं, फिल्मी सितारे व विदेशी तक इस गाने पर ठुमकते हुए देखे जा रहे हैं।
 

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) 'पहाड़ी कसक' के नए पहाड़ी गीत ‘कौतिक’ का टीजर रीलीज हो चुका है। रविवार को कुमाऊंनी गीत ‘कौतिक’ रीलीज होने जा रहा है और रीलिज से पहले ही ये गीत लोगों की जुबां पर चढ़ गया है। 

‘कौतिक’ के टीजर को लोगों का शानदार रिसपांस मिल रहा है, लोग इसको खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं। लोग बेसब्री से इस गीत के रीलिज होने का इंतजार कर रहे हैं। इस गीत को कुमाऊं के अल्मोड़ा जिले के फलसीमा गांव में फिल्माया गया है।

कौतिक में नजर आएंगे गुलाबी शरारा फेम एक्ट्रेस नीरू बोरा-

गुलाबी शरारा में धूम मचाने के बाद फेमस एक्ट्रेस नीरू बोरा अब आपको कौतिक में धमाल मचाते हुए नजर आएंगी। ठुमक ठुमक, जब हिट छै तू पहाड़ी बाट्यूं मा...उत्तराखंड का यह कुमाऊंनी गीत गुलाबी शरारा इन दिनों देश ही नहीं विदेश में भी इंटरनेट मीडिया पर धमाल मचा रहा है। यह गाना इतना अधिक प्रसारित हो रहा है कि छोटे बच्चों से लेकर महिलाएं, फिल्मी सितारे व विदेशी तक इस गाने पर ठुमकते हुए देखे जा रहे हैं। इसी गाने में नजर आ रही उत्तराखंड की फेमस एक्ट्रेस नीरू बोरा अब पहाड़ी कसक के रीलिज होने जा रहे कौतिक में धमाल मचाने कौ तैयार हैं। उनके साथ एक्टर संतोख बिष्ट भी आपको कौतिक में थिरकते नजर आएंगे।

इस कुमाऊंनी ‘कौतुक’ के प्रोड्यूसर पंकज चौरसिया हैं तो डायरेक्टर पकज बोरा हैं। इस सुंदर गीत को आवाज कैलाश कुमार और बेबी प्रियंका ने दी है। इस शानदार गीत के बोल दीपक पल्स और बेबी प्रियंका ने लिखे हैं। कोरियोग्राफर पंकज बोरा हैं तो एडटिंग में गौरव राणा ने कमाल दिखाया है।

नीचे लिंक पर क्लिक करके आप ‘कौतुक’ का टीजर देख सकते हैं-

<a href=https://youtube.com/embed/ERNgzB4F7c0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/ERNgzB4F7c0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">