हल्द्वानी हिंसा के फरार दंगाइयों के पोस्टर जारी, हल्द्वानी में आखिरी बार कब देखे थे ऐसे पोस्टर?

नैनीताल पुलिस ने शुक्रवार को बनभूलपुरा दंगे के फरार नौ उपद्रवियों के पोस्टर जारी किए हैं इसमें हल्द्वानी हिंसा के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक और उसका बेटा अब्दुल मोईन भी शामिल है। नैनीताल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर दंगे में शामिल उपद्रवियों को चिन्हित किया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में 8 फरवरी को अतिक्रमण हटाने के दौरान उफद्रव करने वालों पर लगातार पुलिस का एक्शन जारी है। अभी तक पुलिस न42 दंगाईयों को जेल की सलाखों के पीछे भेज चुकी है।

वहीं अब नैनीताल पुलिस ने शुक्रवार को बनभूलपुरा दंगे के फरार नौ उपद्रवियों के पोस्टर जारी किए हैं इसमें हल्द्वानी हिंसा के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक और उसका बेटा अब्दुल मोईन भी शामिल है। नैनीताल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर दंगे में शामिल उपद्रवियों को चिन्हित किया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

नैनीताल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में मुकदमे दर्ज किए गए तथा घटना में  संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा  हरबन्स सिंह, एसपीसिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण  में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV  के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभी तक 42 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।  उक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों में से 09 वांछित दंगाइयों के पोस्टर जारी किए गए हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित उपद्रवियों के पोस्टर शहर में जगह–जगह चस्पा किए गए हैं। पुलिस की टीमें लगातार इन उपद्रवियों की सभी संभावित ठिकानों में तलाश कर रही हैं। जनता को सूचित किया जाता है कि किसी भी व्यक्ति को यदि इन उपद्रवियों के बारे में कोई भी सूचना मिले तो तत्काल नैनीताल पुलिस को 9411112743/9411112741, 9411110396 तथा पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 व 9412087770 पर सूचित करने का कष्ट करें।

इन फरार दंगाइयों के पोस्टर जारी

• अब्दुल मलिक पुत्र अब्दुल रज्जाक
• अब्दुल मोईद पुत्र अब्दुल मलिक
• सलीम पुत्र साबिर कुरैशी
• मौकिन सैफी पुत्र नईम सैफी
• जिया उल रहमान पुत्र अखलाख हुसैन
• शकील अंसारी पुत्र जमील अहमद
• रईस उर्फ दत्तू रफीक अहमद
• वसीम उर्फ हप्पा पुत्र अनीस
• अयाज अहमद पुत्र शकील अहमद

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

42 उपद्रवी हो चुके हैं गिरफ्तार

अभी तक नैनीताल पुलिस 42 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके साथ ही हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोइद के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।

मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक से होगी वसूली, कुर्क होगी संपत्ति

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई अब दंगाईयों से की जाएगी। सोमवार को नगर आयुक्त ने हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक को वसूली नोटिस जारी किया है। मलिक से हिंसा में हुए कुल नुकसान 2 करोड़ 44 लाख रुपये जमा करने का आदेश दिया है। वहीं पुलिस ने मलिक की संपत्ति कुर्क करने की भी तैयारी कर ली है।