हल्द्वानी | रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया प्रधान सहायक, विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार

हलद्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) नैनीताल से बड़ी खबर सामने आयी है। यहां विजिलेंस टीम ने लोक निर्माण विभाग के प्रधान सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक एक ठेकेदार ने विजिलेंस के कार्यालय हल्द्वानी में आकर शिकायत की थी कि उसे लाल कुआं के तहसील भवन बनाने का ठेका दिया गया
 

हलद्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) नैनीताल से बड़ी खबर सामने आयी है। यहां विजिलेंस टीम ने लोक निर्माण विभाग के प्रधान सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक एक ठेकेदार ने विजिलेंस के कार्यालय हल्द्वानी में आकर शिकायत की थी कि उसे लाल कुआं के तहसील भवन बनाने का ठेका दिया गया था। वर्ष 2015 में दिए गए इस ठेके को बीच में विभाग मे बजट न होने के कारण काम रुका रहा और इसी वर्ष यह काम पूरा हो सका। जब समय बढ़ाने की प्रक्रिया करने के लिए विभाग से संपर्क किया गया तो लोक निर्माण विभाग के प्रधान सहायक प्रदीप चंद्र पांडे ने 10000 की रिश्वत मांगी। इस पर उसको शिकायतकर्ता ने 4000 दे दिये।

इसके बाद 22 अक्टूबर को प्रदीप पांडे ने काम हो जाने की सूचना देते हुए 6000 और मांगे इस बात पर ठेकेदार विजिलेंस के एसपी से मिला और इसके बाद प्रदीप पांडे को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रदीप पांडे को सरस मार्केट हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया। अब भ्रष्टाचार निवारण के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्यवाही की जा रही है। सतर्कता निदेशक ने ट्रैप टीम के लिए इनाम की घोषणा भी की है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost