रामनगर | दर्दनाक हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

रामनगर(उत्तराखंड पोस्ट) रामनगर के बैलपड़ाव के पास पुलिसकर्मियों की बाइक एक वाहन से टकरा गई ।हादसे में एक पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी नैनीताल से रामनगर आ रहे
 

 रामनगर(उत्तराखंड पोस्ट) रामनगर के बैलपड़ाव के पास पुलिसकर्मियों की बाइक एक वाहन से टकरा गई ।हादसे में एक पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी नैनीताल से रामनगर आ रहे थे। मृतक पुलिसकर्मी देवेंद्र सिंह नेगी नैनीताल में यातायात पुलिस में था वह रामनगर स्थित भरतपुरी में बच्चों से मिलने आ रहा था।

घायल पुलिसकर्मी वीरेंद्र सिंह राणा रामनगर कोतवाली में डायल-112 में तैनात है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी अमित श्रीवास्तव व कोतवाल रवि कुमार सैनी भी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

Youtube– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost