उत्तराखंड से दुखद खबर-  बीएससी की छात्रा ने उठाया ये खौफनाक कदम,मचा हड़कंप

 

 नैनीताल ( उत्तराखंड पोस्ट)  नैनीताल से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां मल्लीताल के स्टाफ हाउस क्षेत्र में 20 वर्षीय छात्रा सिमरन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

 

बताया जा रहा है कि छात्रा ने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। आसपास के लोगों ने दरवाजा खोला तो छात्रा फंदे से लटकी मिली।

 

 



 

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल हरीश चंद पंत अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और घर के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है, साथ ही छात्रा के मोबाइल और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है