नैनीताल | बलियानाला भूस्खलन रोकने के कार्य की सुस्त गति पर चढ़ा मुख्य सचिव का पारा, लगाई फटकार
देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट) मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नैनीताल के बलियानाला क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए किए जा रहे उपचार कार्यों की समीक्षा की।
मुख्य सचिव ने बलिया नाले में हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए किये जा रहे उपचार की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बलिया नाला के उपचार हेतु शॉर्ट टर्म ट्रीटमेंट कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुनियोजित तरीके से कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इसकी रियल टाईम मॉनिटरिंग के साथ ही शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म उपचार कार्यों को आपसी सामंजस्य के साथ किया जाए। बलिया नाले के प्रभावितों के पुनर्वास कार्य एवं उनके लिए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।इस अवसर पर सचिव भूपेन्द्र कौर औलख, अमित नेगी एवं उपस्थित थे।
youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost
Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost