उत्तराखंड | कोसी नदी में बहीं तीन महिलाएं, एक का शव बरामद, 2 की तलाश जारी

नैनीताल(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मानसून ने आते ही अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इस बीच बड़ी खबर मिली है जिसके मुताबिक अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर जौरासी क्षेत्र में कोश्याकुतोली में तीन महिलाएं कोसी नदी में बह गईं जिनमें से एक महिला का शव बरामद हो चुका है। हादसे के बाद SDRF-पुलिस की
 

 नैनीताल(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मानसून ने आते ही अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इस बीच बड़ी खबर मिली है जिसके मुताबिक अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर जौरासी क्षेत्र में कोश्याकुतोली में तीन महिलाएं कोसी नदी में बह गईं जिनमें से एक महिला का शव बरामद हो चुका है।

 

हादसे के बाद SDRF-पुलिस की टीम महिलाओं की खोज में लगी है। जानकारी के मुताबिक कमला देवी 30 वर्ष, ललिता देवी 30 वर्ष, लता देवी 26 वर्ष रविवार सुबह घास काटने जा रही ये महिलाएं नदी को पार करने की कोशिश कर रही थीं।

allowfullscreen

इसी दौरान वे एक के बाद एक नदी के तेज बहाव के कारण ये बह गईं। मौके पर SDRF की team, तथा उपजिलाधिकारी कोश्याकुतोली, और नायब तहसीलदार तहसील की टीम के साथ मौजूद है ।कमला देवी का शव मिल गया हैं, बाकि दो महिलाओं की खोज जारी है।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPostTwitter– https://twitter.com/uttarakhandpost

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/