हादसा | नैनीताल में नए साल का जश्न मनाने आया सैलानी झील में डूबा, मौत

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) नए साल का जश्न मनाने के लिए नैनीताल सैलानियों की पसंद की जगहों में से एक है, मगर आज सुबह यहां एक हादसा हो गया जिसमें मुंबई से नैनीताल न्यू ईयर सेलीब्रेट करने आया पर्यटक अचानक ऐसे हादसे का शिकार हो गया जिससे कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, मुंबई के केएस
 

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) नए साल का जश्न मनाने के लिए नैनीताल सैलानियों की पसंद की जगहों में से एक है, मगर आज सुबह यहां एक हादसा हो गया जिसमें मुंबई से नैनीताल न्यू ईयर सेलीब्रेट करने आया पर्यटक अचानक ऐसे हादसे का शिकार हो गया जिससे कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, मुंबई के केएस कॉलेज के 115 छात्र छात्राओं का ग्रुप नैनीताल आया था। उसी ग्रुप में ये पर्यटक भी 31 दिसंबर के सेलीब्रेशन के लिए आया था। सभी रात के सेलीब्रेशन की तैयारियां कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही वह खुरपाताल झील में डूब गया। हादसा होते ही वहां चीख पुकार मच गई।

बताया गया कि छात्र सुबह झील में नहाने के लिए गया था, लेकिन तभी वहां पैर फिसलने से वह झील में डूब गया। पुलिस व गोताखोरों ने शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/