उत्तराखंड | घर में लगी भीषण आग, नगदी और सामान जलकर खाक

लालकुआं कोतवाली के बिन्दुखत्ता क्षेत्र के एक गांव के एक घर में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। आग लगने से घर में रखी हजारों रुपये की नगदी और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। 
 

लालकुआं (उत्तराखंड पोस्ट) लालकुआं कोतवाली के बिन्दुखत्ता क्षेत्र के एक गांव के एक घर में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। आग लगने से घर में रखी हजारों रुपये की नगदी और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार की तड़के 5:30 बजे घोड़ानाला पश्चिमी निवासी महिला सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय राधे श्याम के घर में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। जब तक महिला कुछ समझ पाती आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगो ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन जबतक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखा सारा समान जलकर राख हो गया।

पीड़ित महिला सावित्री देवी ने बताया कि अग्निकांड में घर में रखे 50 हजार की नगदी समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों द्वारा महिला को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।