उत्तराखंड | दो साल से नाबालिग के साथ कर रहा था दुष्कर्म, गिरफ्तार

रामनगर (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में आए दिन दुष्कर्म के ऐसे घिनौने मामले सामने आ रहे हैं।जिसने सबको शर्मशार कर दिया है। जानकारी के अनुसार रामनगर के ग्रामीण क्षेत्र चिल्किया में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। जिसमें पड़ोस का ही एक युवक नशे का इस्तेमाल करके एक नाबालिग लड़की से दो साल से दुष्कर्म कर
 

 रामनगर (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में आए दिन दुष्कर्म के ऐसे घिनौने मामले सामने आ रहे हैं।जिसने सबको शर्मशार कर दिया है।

जानकारी के अनुसार रामनगर के ग्रामीण क्षेत्र चिल्किया में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। जिसमें पड़ोस का ही  एक युवक नशे का इस्तेमाल करके एक नाबालिग लड़की से दो साल से दुष्कर्म कर रहा था।नाबालिग डर के कारण  किसी को कुछ बता नहीं पाई।

जब परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने पाँक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया।

.Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/