उत्तराखंड | नगर निगम के दावों की खुली पोल, डेढ़ घंटे की बारिश में तालाब बनी सड़कें
हल्द्वानी में आज सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश से नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। महज डेढ़ घंटे की बारिश से शहर की सड़कों में भारी जलभराव हो गया, जलभराव से पैदल चलने और वाहन चलाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Jun 28, 2021, 11:09 IST
हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी में आज सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश से नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। महज डेढ़ घंटे की बारिश से शहर की सड़कों में भारी जलभराव हो गया, जलभराव से पैदल चलने और वाहन चलाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इससे पहले नगर निगम शहर की चोक नालियों को साफ करने और जलभराव से निपटने के लिए पुख्ता इंतजामों का दावा कर रहा था लेकिन आज मानसून के दौरान हुई केवल डेढ़ घंटे की बारिश ने नगर निगम के तमाम दावों को खोखला साबित कर दिया।
मुखानी लालडांठ और बरेली रोड पर भारी जल भराव हुआ कई जगह पानी लोगों के घरों में भी घुस गया। शहर में जल भराव की समस्या लगातार बनी हुई है। हर साल बारिश के मौसम में हल्द्वानी की सड़कें तालाबों में तब्दील हो जाती है।